रामसर स्थल क्या है ।
रामसर समझौता ( Ramsar Convention ) वेटलैंड्स के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। ईरान के शहर रामसर में 2 फरवरी 1971 को इस अंतर्राष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इसलिए इसे रामसर अभिसमय / रामसर समझौता के नाम से जाना जाता है। यह समझौता 21 दिसंबर 1975 से प्रभाव में आया। प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस ( World Wetlands Day ) मनाया जाता है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था।
रामसर स्थलों की सूची का उद्देश्य आर्द्र भूमि के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करना है। जो वैश्विक जैव विविधता के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक तंत्र घटकों व प्रक्रियाओं के रखरखाव एवं लाभों के माध्यम से मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
आर्द्रभूमि क्षेत्र पृथ्वी पर सबसे उत्पादक पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। यह मानव समाज के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करता है जैसे सिंचाई के लिए पानी, मत्स्य पालन, गैर-इमारती लकड़ी के उत्पाद, पानी की आपूर्ति और जैव विविधता रखरखाव आदि। आर्द्रभूमि क्षेत्र पानी को अवशोषित करके बाढ़ के प्रभाव को भी कम करता है। यह पानी के प्रवाह की गति को कम करता है।
आर्द्र भूमि क्षेत्र (Wetland) एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां जमीन पानी से ढकी होती है। तालाब, झील, नदी का डेल्टा, दलदली भूमि और समुद्र का किनारा आदि जगहों को आर्द्र भूमि क्षेत्र कहते है।
रामसर सम्मेलन के अनुसार आर्द्र भूमि क्षेत्र / वेटलैंड्स हैं –: “दलदल,पंकभूमि, पीट भूमि या पानी के क्षेत्र, चाहे प्राकृतिक या कृत्रिम, स्थायी या अस्थायी, पानी के साथ चाहे स्थैतिक हो या बहता हो, ताजा, खारा या नमकीन हो, इसमें समुद्री पानी के क्षेत्र भी शामिल हैं, जिसमें कम ज्वार पर गहराई 6 मीटर से अधिक नहीं हो।”
भारत में वेटलैंड्स को स्थलाकृतिक भिन्नता के आधार पर निम्नलिखित 4 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।
- हिमालयी आर्द्रभूमि
- गंगा के मैदान में आर्द्रभूमि
- रेगिस्तान में आर्द्रभूमि
- तटीय आर्द्रभूमि
भारत में आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के लिए वर्ष 2012-13 में राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम लागू किया गया था।
List of 46 Ramsar Sites in India in Hindi 2021, भारत में रामसर स्थल की सूची 2021 -:
क्र. | भारत में रामसर स्थल की सूची | राज्य/केंद्रशासित प्रदेश | वर्ष |
---|---|---|---|
1. | चिल्का झील | ओडिशा | 1981 |
2. | केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1981 |
3. | लोकटक झील | मणिपुर | 1990 |
4. | वुलर झील | जम्मू-कश्मीर | 1990 |
5. | हरिके झील | पंजाब | 1990 |
6. | सांभर झील | राजस्थान | 1990 |
7. | कंजली झील | पंजाब | 2002 |
8. | रोपड़ वेटलैंड | पंजाब | 2002 |
9. | कोलेरु झील | आंध्र प्रदेश | 2002 |
10. | दीपोर बील | असम | 2002 |
11. | पोंग बांध झील | हिमाचल प्रदेश | 2002 |
12. | त्सो मोरीरी झील | लद्दाख | 2002 |
13. | अष्टमुडी झील | केरल | 2002 |
14. | सस्थमकोट्टा झील | केरल | 2002 |
15. | वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि | केरल | 2002 |
16. | भोज वेटलैंड | मध्य प्रदेश | 2002 |
17. | भितरकनिका मैंग्रोव | ओडिशा | 2002 |
18. | प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य | तमिलनाडु | 2002 |
19. | पूर्व कोलकाता आर्द्रभूमि | पश्चिम बंगाल | 2002 |
20. | चंदेरटल वेटलैंड | हिमाचल प्रदेश | 2005 |
21. | रेणुका वेटलैंड | हिमाचल प्रदेश | 2005 |
22. | होकेरा वेटलैंड / होकेर्सर वेटलैंड | जम्मू और कश्मीर | 2005 |
23. | सुरिंसर और मानसर झील | जम्मू और कश्मीर | 2005 |
24. | रुद्रसागर झील | त्रिपुरा | 2005 |
25. | ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव) | उत्तर प्रदेश | 2005 |
26. | नालसरोवर पक्षी अभयारण्य | गुजरात | 2012 |
27. | सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र | पश्चिम बंगाल | 2019 |
28. | नंदुर मध्यमेश्वर | महाराष्ट्र | 2019 |
29. | नवाबगंज पक्षी अभयारण्य | उत्तर प्रदेश | 2019 |
30. | केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्व | पंजाब | 2019 |
31. | व्यास संरक्षण रिजर्व | पंजाब | 2019 |
32. | नांगल वन्यजीव अभयारण्य | पंजाब | 2019 |
33. | साण्डी पक्षी अभयारण्य | उत्तर प्रदेश | 2019 |
34. | समसपुर पक्षी अभयारण्य | उत्तर प्रदेश | 2019 |
35. | समन पक्षी अभयारण्य | उत्तर प्रदेश | 2019 |
36. | पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य | उत्तर प्रदेश | 2019 |
37. | सरसई नावर झील | उत्तर प्रदेश | 2019 |
38. | आसन कंजर्वेशन रिजर्व | उत्तराखंड | 2020 |
39. | काबर ताल | बिहार | 2020 |
40. | लोनार झील | महाराष्ट्र | 2020 |
41. | सुर सरोवर झील / कीथम झील | उत्तर प्रदेश | 2020 |
42. | त्सो कर आर्द्रभूमि क्षेत्र | लद्दाख | 2020 |
43. | सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान | हरियाणा | 2021 |
44. | भिड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्य | हरियाणा | 2021 |
45. | थोल झील वन्यजीव अभ्यारण्य | गुजरात | 2021 |
46. | वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र | गुजरात | 2021 |
Question Answer related with Ramsar Sites In India List In Hindi -:
प्रश्न : वर्तमान में भारत में रामसर साइट कितनी है ?
उत्तर : वर्तमान में भारत में 46 रामसर साइट्स हैं।
प्रश्न : रामसर सम्मेलन कब हुआ था ?
उत्तर : रामसर सम्मेलन ईरान के शहर रामसर में 2 फरवरी 1971 को आयोजित किया गया था।
प्रश्न : विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर : 2 फरवरी
प्रश्न : भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल कौन सा है ?
उत्तर : पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन वेटलैंड भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल है। यह लगभग 4230 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
प्रश्न : भारत का सबसे छोटा रामसर स्थल कौन सा है ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश में स्थित रेणुका वेटलैंड क्षेत्र भारत का सबसे छोटा रामसर स्थल है। यह लगभग 0.2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
प्रश्न : भारत में सबसे ज्यादा रामसर स्थल किस राज्य में स्थित हैं ?
उत्तर : भारत में सबसे ज्यादा 8 रामसर स्थल उत्तर प्रदेश राज्य में है।
प्रश्न : विश्व में कुल कितने रामसर स्थल हैं ?
उत्तर : विश्व में लगभग 2400 रामसर स्थल घोषित किए जा चुके हैं।
प्रश्न : भारत की पहली रामसर साइट कौन सी है ?
उत्तर : अक्टूबर 1981 में भारत के दो स्थलों को सबसे पहले रामसर स्थल घोषित किया गया था। – ओड़िशा में स्थित चिलिका झील और राजस्थान में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान।
प्रश्न : विश्व का पहला रामसर स्थल किसे घोषित किया गया था ?
उत्तर : विश्व का पहला रामसर स्थल 1974 में ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर प्रायद्वीप को घोषित किया गया था।
Create By Vivek Dobhal Sir ( GS Faculty )...