1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज प्रयागराज दौरे पर किस यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे?
उत्तर : यूपी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी।
२. अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक गोल (79) दागने वाले पहले दक्षिण अमेरिकन खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : लियोनल मेसी।
3. यूपी सरकार ने किस शहर के 10 किमी परिधि को तीर्थस्थल घोषित कर मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक लगा दी है?
उत्तर : मथुरा।
4. आंध्र प्रदेश सरकार ने किसे नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है?
उत्तर : 1985 बैच के आईएएस अधिकारी समीर शर्मा।
5. पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : जार्ज सैम्पिया।
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअली माध्यम से किसका उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : सरदार भवन (अहमदाबाद)।
7. नयी दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है?
उत्तर : सरदार इकबाल सिंह लालपुरा।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 33,376 (308 मौतें).
9. २०वें इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में “बांसुरी -द फ्लूट” फिल्म के लिए किसे सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर : देबोज्योति मिश्रा।
10. किचन से जुड़े सामान बनाने वाली कंपनी (वंडरशेफ) ने किस फिल्म अभिनेत्री को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : कृति सैनन।
हमारे टेलीग्राम चैनल में जुड़े 👉 Click Now
1. सितंबर में किस तारीख को हिमालय दिवस (Himalayan Diwas) के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर – 9 सितंबर
स्वच्छ गंगा के राष्ट्रीय मिशन (National Mission for Clean Ganga) ने 9 सितंबर, 2021 को नौला फाउंडेशन के सहयोग से हिमालय दिवस का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘हिमालय का योगदान और हमारी जिम्मेदारियां’ है। हिमालय दिवस हर साल 9 सितंबर को उत्तराखंड राज्य में मनाया जाता है। यह हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्र के संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसे 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा आधिकारिक तौर पर हिमालय दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
2. किस देश के साथ, भारत ने Centre of Excellence on Offshore Wind लॉन्च करने के लिए भागीदारी की है?
उत्तर – डेनमार्क
केंद्रीय ऊर्जा और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, आर.के. सिंह ने नई दिल्ली में डेनमार्क के जलवायु, ऊर्जा और उपयोगिता मंत्री डैन जोर्गेन्सन से मुलाकात की। इस बात पर प्रकाश डाला गया कि हरित ऊर्जा परिवर्तन भारत की नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत ने 2030 तक 450 गीगा वाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है। दोनों मंत्रियों ने ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत संयुक्त रूप से ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन ऑफशोर विंड’ का शुभारंभ किया।
3. किस मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 लॉन्च किया है?
उत्तर – जल शक्ति मंत्रालय
जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण- II के तहत “ स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021” का शुभारंभ किया । इसे 9 सितंबर, 2021 को पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 को देश भर में पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS) द्वारा चलाया जाएगा।
4. काल्पनिक उपन्यास ‘पिरानेसी’ (Piranesi) के लिए Women’s Prize for Fiction किसने जीता है?
उत्तर – सुज़ाना क्लार्क
ब्रिटिश लेखिका सुज़ाना क्लार्क ने काल्पनिक उपन्यास ‘पिरानेसी’ (Piranesi) के लिए Women’s Prize for Fiction जीता। 61 वर्षीय क्लार्क को उनके उपन्यास के लिए 30,000 पाउंड (41,000 डॉलर) का पुरस्कार दिया गया।
5. सितंबर में किस तारीख को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर: -10 सितंबर
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) प्रतिवर्ष 10 सितंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय “Creating hope through action” है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2003 से दुनिया भर में विभिन्न गतिविधियों के साथ आत्महत्याओं को रोकने के लिए विश्वव्यापी प्रतिबद्धता और कार्रवाई प्रदान करने के लिए हर साल 10 सितंबर को मनाया जाने वाला एक जागरूकता दिवस है।
★ जिस को भी उत्तराखंड के नोट्स चाहिए वो हमें सम्पर्क कर सकता है ।
★ 52 टाइगर रिजर्व पीडीएफ नोट्स
कृपया लिंक को कॉपी कर सबके साथ शेयर करें क्योंकि आपका सहयोग आवश्यक है ।