News:-
Jharkhand Election Results 2024 LIVE: झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की प्रचंड जीत, अब हेमंत सोरेन पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, देखें लेटेस्ट अपडेट
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार के झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंडिया गठबंधन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) - सीपीआई(एमएल)(एल) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस तरह से इंडिया गठबंधन को राज्य की 81 सीटों में से 56 सीटों पर विजय मिली है। वहीं एनडीए गठबंधन को झारखंड चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है। एनडीए के लिए बीजेपी ने 21 सीट, आजसू, जेडीयू और लोजपा रामविलास ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। कुछ मिलाकर एनडीए को झारखंड चुनाव में 24 सीटें मिली हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अगली सरकार किस दिन बनेगी।
Jharkhand Election Result 2024 Live: झारखंड में कल विधायक दल के नेता चुने जाएंगे हेमंत सोरेन, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद कल सुबह (रविवार 24 नवंबर) 11.00 बजे मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक होगी। इस बैठक में सभी विधायक मिलकर हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुनेंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
#News
#Election2024